
पंजाब इस जिले के परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड
सडक़ हादसे मे 5 बहनों के इकलौते भाई की हुई मौत से हर तरफ हाहाकार
चंडीगढ़ 26 फरवरी (विश्व वार्ता) : पंजाब के अबोहर जिले के वरिआमखेड़ा के एक परिवार पर दुखों का पहाड टूट गया जब सडक़ हादसे मे 5 बहनों के इकलौते भाई मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे घर मे हाहाकार मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार दिनेश बीते दिनों बाईक पर बुआ के घर जा रहा था। अचानक रास्ते में मोटरसाइकिल स्लिप हो जाने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए चंडीगढ़ के पी.जी.आई. ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इधर बाद दोपहर पट्टी सदीक चौकी के सहायक सब-इंस्पैक्टर मनजीत सिंह ने उसके शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।





















