
कांग्रेस के अधिवेशन में सोनिया गांधी ने किया राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा
चंडीगढ़ 25 फरवरी (विश्व वार्ता) कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही समाप्त हो सकती है। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी है। अधिवेशन के दूसरे दिन के कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ये संकेत दिया कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं। पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एक मंच पर आना होगा























