
जैसे ही चाय बनाने के लिए रसोई मे किया गैस ऑन , घर की छत के उड़े परखच्चे
चंडीगढ़ 25 फरवरी (विश्व वार्ता) गोराया के गांव धुलेता में एक गरीब परिवार पर मुसीबतों का पहाड टूट गया जब पीडि़त जसवीर जस्सा चाय बनाने के लिए किचन में गए और जैसे ही उन्होंने गैस ऑन की सिलेंडर में आग लग गई और गैस सिलेंडर फटने से घर की छत उड़ गई और घर में रखा सामान भी जल कर राख हो गया। पीडि़त जसवीर जस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उनकी बेटी घर में थे। उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीडि़त परिवार ने मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि आग लगने के बाद गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर आ गए, जिन्होंने सिलेंडर लिया और बाद में उसे वापस कर चले गए।





















