
फिर हंगामे की भेेंट चढा चुनाव: दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव अब इस तारिख को
चंडीगढ़ 25 फरवरी (विश्व वार्ता) दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर सदन में जमकर हंगामा और मारपीट हुई जिसके बाद अब 27 फरवरी को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव कराया जाएगा। एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी पार्षदों के बीच हुई झड़प के बाद सदन फिर से शुरू हुआ. बीजेपी पार्षदों ने ‘गुंडागर्दी नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। सदन को 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है. इसी दिन स्टैंडिंग कमेटी का भी चुनाव कराया जाएगा।























