• Latest
  • Trending

कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों और साजिशकर्ताओं के चेहरे का हुआ पर्दाफाश, करोड़ों लोगों की भावनाओं को मिलेगी शांति

4 years ago
ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

7 minutes ago
ਭਾਰਤ-ਜਾਪਾਨ ਭਾਈਵਾਲੀ ਵਿਸ਼ਵ ਸ਼ਾਂਤੀ, ਸਥਿਰਤਾ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੀ ਹੈ: ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰੀ ਜੈਸ਼ੰਕਰ

ਭਾਰਤ-ਜਾਪਾਨ ਭਾਈਵਾਲੀ ਵਿਸ਼ਵ ਸ਼ਾਂਤੀ, ਸਥਿਰਤਾ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੀ ਹੈ: ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰੀ ਜੈਸ਼ੰਕਰ

34 minutes ago
ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ 20 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ‘ਬਰਡ ਫਲੂ’ ਵੈਕਸੀਨ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਕਰਨਗੇ ਸਮਰਪਿਤ 

ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ 20 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ‘ਬਰਡ ਫਲੂ’ ਵੈਕਸੀਨ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਕਰਨਗੇ ਸਮਰਪਿਤ 

37 minutes ago
ਦੁਲਕਰ ਸਲਮਾਨ ਦੀ ਫਿਲਮ ‘Aakasamlo Oka Tara’ ਨੂੰ ‘U/A’ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਨਾਲ ਰਿਲੀਜ਼ ਲਈ ਮਿਲੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ 

ਦੁਲਕਰ ਸਲਮਾਨ ਦੀ ਫਿਲਮ ‘Aakasamlo Oka Tara’ ਨੂੰ ‘U/A’ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਨਾਲ ਰਿਲੀਜ਼ ਲਈ ਮਿਲੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ 

38 minutes ago
ਗੁਜਰਾਤ: ਅਹਿਮਦਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ 2.8 ਟਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦਾ ਸਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਸ਼ਟ 

ਗੁਜਰਾਤ: ਅਹਿਮਦਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ 2.8 ਟਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦਾ ਸਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਸ਼ਟ 

39 minutes ago
ਦਿੱਲੀ ਦਾ AQI 214 ‘ਤੇ ਆਇਆ, ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਅਜੇ ਵੀ ‘ਖਰਾਬ’ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਵਿੱਚ ਬਰਕਰਾਰ

ਦਿੱਲੀ ਦਾ AQI 214 ‘ਤੇ ਆਇਆ, ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਅਜੇ ਵੀ ‘ਖਰਾਬ’ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਵਿੱਚ ਬਰਕਰਾਰ

40 minutes ago
ਪੁਣੇ ਦੀ ਟਿੰਬਰ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ; 50 ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੁਕਾਨਾਂ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ

ਪੁਣੇ ਦੀ ਟਿੰਬਰ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ; 50 ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੁਕਾਨਾਂ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ

40 minutes ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 6,516 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ; 2,001 ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ.ਦਰਜ 

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 6,516 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ; 2,001 ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ.ਦਰਜ 

2 hours ago
Big Breaking : ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking : ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

2 hours ago
Punjab: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪਟਿਆਲਾ ਅਤੇ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਮਿਉਂਸਿਪਲ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

Punjab: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪਟਿਆਲਾ ਅਤੇ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਮਿਉਂਸਿਪਲ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

2 hours ago
International: ਅਮਰੀਕੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਹੋਈ ਸਜ਼ਾ

International: ਅਮਰੀਕੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਹੋਈ ਸਜ਼ਾ

3 hours ago
National: ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ’ਚ ਗਿਰਾਵਟ ਜਾਰੀ

National: ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ’ਚ ਗਿਰਾਵਟ ਜਾਰੀ

3 hours ago
Hindi News
English News
Wednesday, November 18, 2026
No Result
View All Result
26 °c
Chandigarh
19 ° Thu
19 ° Fri
20 ° Sat
20 ° Sun
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों और साजिशकर्ताओं के चेहरे का हुआ पर्दाफाश, करोड़ों लोगों की भावनाओं को मिलेगी शांति

February 25, 2023
in हिन्दी न्यूज़

कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों और साजिशकर्ताओं के चेहरे का हुआ पर्दाफाश, करोड़ों लोगों की भावनाओं को मिलेगी शांति

…हम न्याय दिलाने के वादे पर हैं कायम हैं, मंत्री हो या संतरी कानून सबके लिए एक, नहीं छिपती कभी सच्चाई 

…जिस काम को करने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई, वो काम भगवंत मान सरकार ने कर दिखाया: अमन अरोड़ा

…साफ नीयत से किया गया हर काम सफलता की ओर ले जाता है, बेअदबी और गोलीकांड की घटना में पेश किया गया चालान भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ की नेक नीयत का ही नतीजा है: अमन अरोड़ा

…पिछली सरकारों की नीयत में कमी के कारण न्याय में हुई देरी: आप नेता

…माननीय सरकार ने उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित सिट को बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के ठीक से काम करने का आदेश दिया: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा

….कोटकपुरा गोलीकांड में दायर चार्जशीट ने लाखों नानक नाम लेवा संगत की आहत भावनाओं पर लगाया है मरहम: अरोड़ा

….’आप’ नेता ने माननीय सरकार और प्रशासन को उचित कार्रवाई करने की पावर देने के लिए श्री गुरु साहिब का किया धन्यवाद 

…कहा, अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि कोटकपुरा गोलीकांड में बड़े मगरमच्छों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई, हमने उस वादे को किया पूरा 

…न्याय की इस लड़ाई में बादलों का आज दाखिल किया गया चालान एक ऐतिहासिक कदम है: अरोड़ा

चंडीगढ़, 25 फरवरी आम आदमी पार्टी(आप) ने कोटकपुरा गोलीकांड में पेश चालान को लेकर विपक्षी दलों शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेक नीयत और ईमानदारी से किया गया हर काम सफलता की ओर ले जाता है।अच्छी नीयत से ही सफलता मिलती है। भगवंत मान सरकार ने बादलों के खिलाफ चालान पेश कर स्पष्ट कर दिया है कि गुरु साहिब का अपमान करने वाले और पंजाब के खिलाफ साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
‘आप’  के अनुसार अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की नीयत की कमी के कारण बेअदबी और गोलीकांड के मामलों में न्याय मिलने में इतनी देरी हुई है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों और साजिशकर्ताओं के चेहरे का हुआ पर्दाफाश ..करोड़ों लोगों की भावनाओं को शांति मिलेगी..हम न्याय दिलाने के वादे पर कायम हैं…मंत्री या संतरी कानून सबके लिए एक है..सच्चाई कभी छिपती नहीं..।
उल्लेखनीय है कि एडीजीपी लालकृष्ण यादव की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने कोटकपुरा फायरिंग मामले में यह चालान पेश किया, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के नाम भी शामिल हैं। एसआईटी चालान के मुताबिक इन मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने घटनाओं को अंजाम देने में मदद की थी। चालान में दायर 7000 पन्नों की चार्जशीट में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को आईपीसी की धारा 323,324,504 के तहत नामजद किया गया है।

इस संबंध में शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के मंत्री डॉक्टर इंदरवीर सिंह निज्जर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की नीयत में कमी के कारण बेअदबी और गोलीकांड के मामलों में न्याय में इतनी देरी हुई है। लेकिन आज इस चार्जशीट के जरिए कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों और साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब हो गए हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि लंबे समय से हर एक पंजाबी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के भक्त 2015 में हुई बेअदबी और उसके बाद कोटकपुरा गोलीकांड में शहीद हुए दो युवकों के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं और पिछले साढ़े सात साल से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान कई एसआईटी और न्यायिक आयोगों का गठन किया गया लेकिन न्याय नहीं मिला।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के राज में ये दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं और कांग्रेस न्याय का वादा करके सत्ता में आई, लेकिन दोनों पार्टियों ने संगत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। उनका मकसद सिर्फ वोट बटोरना और सरकार बनाना था। हालांकि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने महज ग्यारह महीने में इस मामले को तार्किक परिणति तक पहुंचा दिया है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी धर्म की पार्टी हुआ करती थी, उस पार्टी ने ही धर्म के खिलाफ इतना बड़ा अपराध किया है। भगवंत मान की सरकार पंजाब और पंजाबियों को न्याय दिलाएगी। आज तक सभी पार्टियों ने बेअदबी के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की। न्याय की इस लड़ाई में बादलों के खिलाफ आज दाखिल किया गया चालान एक ऐतिहासिक कदम है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि चार्जशीट में षड्यंत्रकारियों से लेकर शूटरों और सबूतों से छेड़छाड़ तक सभी को नामजद किया गया है।एसआईटी के अनुसार पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और तत्कालीन गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपनी सरकार की लापरवाही को छिपाने के लिए अवैध तरीके से बल प्रयोग करने की साजिश रची थी। ये दोनों मास्टरमाइंड हैं। इसके अलावा इस चार्जशीट में आई.जी. परम राज उमरानंगल (साजिशकर्ता), डी.आई.जी. अमर सिंह चहल (साजिशकर्ता), एसएसपी सुखमंदर सिंह मान (तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना), एसएसपी चरनजीत सिंह (साजिश को अंजाम देने वाला), एसएचओ गुरदीप सिंह (तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना) के नाम भी आरोप लगाए गए।

उन्होंने आगे कहा कि हमने पंजाब के लोगों से इस मामले की जांच को अंजाम तक पहुंचाने का वादा किया था और आज हमने उस वादे को पूरा किया है। अगली कार्रवाई न्यायालय द्वारा किया जाएगा। हमें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि नानक नाम लेवा संगत को न्याय मिलेगा। हमने वादा किया था कि अगर हम सरकार में आए तो गुरु साहिब करने वालों को कड़ी सजा देंगे। अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि कोटकपुरा गोलीकांड में शामिल बड़े मगरमच्छ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, आज हमने उस वादे को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि यह एक ईमानदार सरकार की वजह से संभव हुआ है। भले ही उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एसआईटी सृजित की गई थी, लेकिन भगवंत मान सरकार ने उन्हें बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप किए पूर्ण स्वतंत्रता के साथ कार्य करने की अनुमति दी।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

by Navjot
November 18, 2026
0

ਜਲੰਧਰ, 18 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ (ਭਾਜਪਾ) ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬਿਨ ਨੇ ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ...

Most Popular

Punjab: ਮਹਿੰਗਾਈ ਦਾ ਇੱਕ ਹੋ ਝਟਕਾ ! ਅੱਜ ਤੋਂ ਵੇਰਕਾ ਦਾ ਦੁੱਧ ਹੋਇਆ ਮਹਿੰਗਾ

Punjab: ਮਹਿੰਗਾਈ ਦਾ ਇੱਕ ਹੋ ਝਟਕਾ ! ਅੱਜ ਤੋਂ ਵੇਰਕਾ ਦਾ ਦੁੱਧ ਹੋਇਆ ਮਹਿੰਗਾ

by Ranjit Singh
5 days ago
0

Punjab: ਮਹਿੰਗਾਈ ਦਾ ਇੱਕ ਹੋ ਝਟਕਾ ! ਅੱਜ ਤੋਂ ਵੇਰਕਾ ਦਾ ਦੁੱਧ ਹੋਇਆ ਮਹਿੰਗਾ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 13 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਪੰਜਾਬ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 