
अमृतसर की जेल से अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान हुए रिहा
चंडीगढ़ 24 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब की अजनाला कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद अमृतसर की जेल से अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान को रिहा कर दिया गया है। पता चला है कि जेल से बाहर आने के बाद तूफान और संगठन के बाकी लोगों ने बोले सो निहाल के नारे लगाए। अब वह अपने साथियों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जाएगा। इस दौरान लवप्रीत ने कहा कि उसके साथ कस्टडी में पुलिस की ओर से कोई बुरा व्यवहार नहीं किया गया।
गौरतलब है कि एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था। इस कारण अमृतपाल सिंह की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोग तलवार व अन्य हथियार लेकर पंजाब के अजनाला में एकत्रित हुए और पुलिस थाने पर हमला भी किया था।























