
कांग्रेस सब्जेक्ट कमेटी की बैठक शुरू
बैठक में सब्जेक्ट कमेटी के सभी मेंबर मौजूद
चंडीगढ़ 24 फरवरी (विश्व वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन आज से शुरू हो चुका है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी बैठक में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त राहुल गांधी, KC वेणुगोपाल भी मौजूद हैं। बैठक में सब्जेक्ट कमेटी के सभी मेंबर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अधिवेशन में पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति का भी गठन किया जाएगा।























