
पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनाई इतने महीने की सजा
हाईकोर्ट ने इतने हज़ार रुपए का लगाया जुर्माना
चंडीगढ़ 24 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने ने 6 महीने की सजा सुनाने के साथ साथ 2 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, सेखों ने हाइकोर्ट के जज पर भ्रष्टाचार और सरकारों के साथ मिलीभगत सहित कई आरोप लगाए थे, इसके साथ ही साथ सेखों पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और शब्दावली का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। बलविंदर सेखों ने पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई हुई है। इस याचिका में उन्होंने पंजाब के दो पूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा, दिनकर गुप्ता और अकाली दल समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर नशे के कारोबार का आरोप लगाया है।























