
अमेरिका के न्यू मैक्सिको में चली गोलियां, इतने लोगो की मौत
चंडीगढ़ 24 फरवरी (विश्व वार्ता) अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको के सबसे बड़े शहर अल्बुकर्क में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। अल्बुकर्क पुलिस विभाग के प्रवक्ता गिल्बर्ट गैलीगोस ने कहा कि पीडि़तों में से एक, जिसे छुरा घोंपा गया था या गोली मार दी गई थी, गुरुवार सुबह न्यू मैक्सिको राज्य के एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी द्वारा सडक़ पर पाया गया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बाद में अस्पताल ले जाने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई।
गैलीगोस ने कहा, कि हमें नहीं लगता कि कोई अपराधी बचा है, लेकिन यह जांच की शुरूआत में है और घटनास्थल पर एक हथगोला पाया गया है।























