
पंजाब के जिला बठिंडा की गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी आग, मचा हडकंप
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला बठिंडा के रामा में स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में उस समय भगदड मच गई जब अचानक आग लग गई। आग लगने से साइट में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए। रिफाइनरी में तैनात फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। रिफाइनरी अधिकारी पंकज विनायक ने आग लगने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे पूरी घटना की जानकारी थोड़ी देर में देंगे। पहले भी रिफाइनरी में ऐसी घटना हो चुकी है।























