
चंडीगढ़ में चाकूओं से युवक की हत्या, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश मे
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ शहर मे दिन प्रतिदिन क्राइम बढता जा रहा है, बदमाशो के हौंसले इस कदर बुंंलद हो रहे है कि जहां कही पर हमला, चोरी ठगी कर फरार हो जाते है। ऐसे ही चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में एक युवक की देर शाम हत्या कर दी गई। सेक्टर 11 थाना पुलिस मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज कर मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं आज दिन में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां एडवांस ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर 25 के 20 वर्षीय लवीश के रूप में हुई है। पुलिस अफसर ने बताया कि मृतक पर चाकू से हमला किया गया था। सैनी भवन के पास बस स्टॉप के सामने यह वारदात हुई।























