
बडी खबर: कुछ ही देर में रिहा होगा अमृतपाल सिंह का करीबी लवप्रीत
अजनाला कोर्ट ने पुलिस को दिए आदेश
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब की अजनाला कोर्ट ने अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई का आदेश दे दिया है. उसे थोड़ी देर में रिहा कर दिया जाएगा. इससे पहले कल इस मामले को लेकर अमृतसर में काफी हंगामा हुआ था।
रिहाई के आदेश के बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर के एसएसपी सतविंदर सिंह ने कहा कि लवप्रीत तूफान को रिहा करने का आवेदन दिया गया था। कोर्ट ने उसे रिहा करने का आदेश दिया है। अमृतसर जेल से आज उसे रिहा किया जाएगा।























