
पहली बार कोई भारतीय मूल का सिख दुनिया की इस संस्था का बनेगा प्रमुख
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडन ने किया ऐलान
पढिये कौन हैं अजय बंगा ?
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) : पहली बार भारतीय मूल के सिख चेहरे मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को दुनिया के सबसे बडे वल्र्ड बैंक का प्रमुख बनाया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा सिंह को वल्र्ड बैंक का प्रमुख नामित किया। जो बाइडन ने कहा कि अजय बंगा इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं।
बताया जा रहा है कि अजय बंगा सिंह की नियुक्ति की घोषणा ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पहले वल्र्ड बैंक को प्रमुख डेविड मालपास ने जून में पद छोडऩे की घोषणा की थी। उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद छोडऩे का फैसला किया है। 63 वर्षीय बंगा भारतीय-अमेरिकी हैं और फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं. वह नीदरलैंड स्थित निवेश होल्डिंग कंपनी एक्सोर के अध्यक्ष भी हैं। बंगा का जन्म 10 नवंबर, 1959 को पुणे की खडक़ी छावनी में एक सिख परिवार में हुआ था. उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है।























