
छत्तीसगढ के इस जिले मे भीषण सडक़ हादसा
इतने लोगो की दर्दनाक मौत व घायल, मची चीख पुकार
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) छत्तीसगढ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में देर रात 12 बजे भीषण सडक़ हादसा हुआ। पिकअप और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल है. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
खबरों के अनुसार सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घटना बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर हुई है।दरअसल, यह भीषण सडक़ हादसा बलौदाबाजार- भाटापारा मार्ग पर खमरिया इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे।





















