
बडी खबर: पंजाब के इस विधायक को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि गत दिनो विजिलेंस के राडार पर आए पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रत्न को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित रत्न को राजपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी के विधायक के पीए को विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा था. बठिंडा ग्रामीण से विधायक अमित रतन के पीए रमेश गर्ग को विजिलेंस ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है.गांव घुड़ा के सरपंच का आरोप है कि रुके हुए अनुदान को जारी करने के लिए उनसे चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. पैसा गया था जिसके बाद उन्होंने विजिलेंस से संपर्क किया। विजिलेंस द्वारा बिछाए गए जाल में वह फंस गया।























