
पंजाब के इस जिले मे अवैध संबंधो मे रूकावट बन रहे पति को पत्नी ने सुलाया मौत की नींद
पुलिस की गिरफ् में पत्नी व उसका प्रेमी
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के थाना सलेम टाबरी मे गत दिनो पति की हत्या मामले मे पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए ए.सी.पी. नार्थ मनिंद्र बेदी ने बताया कि गांव भट्टियां बेट की अमलताश एन्क्लेव की रहने वाले वरुण मित्तल (40) की उसकी पत्नी शिल्पा मित्तल ने अपने घर के ही सामने रहने वाले अपने प्रेमी जसवंत राज के साथ मिलकर जहर खिलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया है। ए.सी.पी. बेदी ने बताया कि आरोपी महिला शिल्पा के जसवंत के साथ पिछले चार सालों से अवैध संबंध थे जिसके बारे में उसके पति वरुण को पता चल गया था।























