
पंजाब मे फिर दर्दनाक हादसे मे एक की मौत, एक गंभीर जख्मी
परिजनो का रो रोकर बुरा हाल
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता): इस समय सूबे मे तेज रफ्तार वाहन मौत बनकर घूम रहे है गोनियाना रोड पर भाई कन्हैया चौक के नजदीक एक ट्रक के नीचे कुचले जाने से स्कूटरी सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका लडक़ा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की उपस्थिति में प्राथमिक कार्रवाई के बाद मृतक व्यक्ति का शव भी पोस्टमार्टम के लिए संस्था द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।





















