
हिमाचल की सुक्खू सरकार का इस तारिख से होगा विधानसभा का पहला बजट सत्र
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से होगा। 6 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र के दौरान 18 बैठकें होंगी। बजट सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी माली साल 2023- 24 का बजट प्रस्तुत करेंगे। बतौर मुख्यमंत्री सुक्खू का यह पहला बजट होगा। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ और विशेष रूप से सक्षम बच्चोंए निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को लाया गया है, जिसमें उन्हें हर संभव सहायता का प्रावधान किया गया है। योजना में प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों को अपने बच्चों के रूप में अपनाया है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत मौजूदा अधोसंरचना के उन्नयन के साथ-साथ मौजूदा संस्थानों का युक्तिकरण कर उन्हें सुदृढ़ किया जाएगा ताकि आवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।























