
डेराबस्सी में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मृतक की जेब से मिला सुसाइट नोट
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता): डेराबस्सी की प्रीत नगर कॉलोनी में 27 वर्षीय युवक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जानकारी अनुसार पता चला है कि उसका शव बंद कमरे में पंखे की हुक से बंधे फंदे में रात करीब 8:00 बजे लटका मिला। सुसाइड का कारण उसकी लंबी बीमारी थी, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में भी है। पुलिस ने पिता के बयान पर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है डेराबस्सी सिविल अस्पताल में बॉडी का पोस्टमार्टम शुक्र वार को किया जाएगा। डेराबस्सी पुलिस ने मौके से राहुल की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
जानकारी मुताबिक परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता रामकृष्ण और मां दोनों परचून की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। पिता के अनुसार राहुल के गले की हड्डी में कुछ फॉल्ट था, जिसके चलते वह शारीरिक तौर पर कमजोर होता गया। 3 साल से उसे घर पर ही आराम करने के लिए छोड़ा गया था।























