
आज सुप्रीम कोर्ट अडानी-हिंडनबर्ग मामले में करेगा सुनवाई
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता): सुप्रीम कोर्ट हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मद्देनजर अड़ानी समूह की कंपनियों के खिलाफ जांच की मांग करने वाली कांग्रेस नेता जया ठाकुर की याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने साथ ही जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और एसबीआई द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के एफपीओ में भारी मात्रा में सार्वजनिक धन का निवेश करने की भूमिका की जांच करने पर भी सहमति जताई।
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने इसका संज्ञान लिया है। जया ठाकुर का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत बताई थी।























