
आईसीसी ने बड़ी गलती : भारतीय टीम चंद घंटों में फिर नंबर-2 पर पहुंची
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय फैंस उस वक्त खुशी से झूम उठे, जब आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भारतीय टीम को तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बताया गया। ऐसा पहली बार हुआ, जब भारत क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शीर्ष पायदान पर पहुंचा। आईसीसी ने जब रैंकिंग को अपडेट किया, तो भारतीय टीम 115 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया 111 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर… लेकिन ये बड़ी चूक थी, जिसे कुछ ही घंटों में सुधार लिया गया।
कुछ ही मिनटों में पूरे विश्व में इसकी खबर फैल गई। फैंस अपने देश को इस मुकाम पर देखकर काफी गदगद थे, लेकिन उनकी ये खुशी चंद घंटों में ही छिन गई। दरअसल, आईसीसी ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया।भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अपने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी। टीम इंडिया ने पारी और 132 रन से मैच अपने नाम किया, जिसके साथ चार मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।























