
पंजाब में दर्दनाक सडक़ हादसे मे 2 युवकों की मौके पर मौत
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के पटियाला-संगरूर रोड पर भीषण सडक़ हादसे में 2 युवकों की मौत होने की दुखद खबर मिली है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवकों की पहचान अर्शप्रीत सिंह और आयुष के रूप में हुई है और दोनों मेडिकल कॉलेज में डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे। इस मौके पर जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया और एक युवक का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।





















