
पंजाब में शिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिरों के बाहर कड़ी सुरक्षा के निर्देश जारी
शरारती तत्व सूबे की शांति खराब करने की रच सकते है साजिश
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) देश मे शिवरात्रि का त्यौहार बडी ही धूमधाम से मनाया जाता है वही पंजाब में शिवरात्रि के पर्व को लेकर पंजाब पुलिस ने मंदिरो के बाहर सुरक्षा कडी कर दी है। जानकार सूत्रो के हवाले से पता चला है कि आई.एस.आई. पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश में है जिसके बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि महाशिवरात्रि पर पंजाब में कोई गड़बड़ी हो सकती है। इस दौरान सभी जिलों की पुलिस को मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने भी सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां शुरू कर प्लानिंग तैयार कर ली है। हिंदुओं के एक बड़े त्यौहार के रूप में मनाए जाने वाली महाशिवरात्रि पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। मंदिर कमेटियों के साथ सीनियर पुलिस अधिकारी तालमेल कर रहे हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर मंदिरों में माथा टेक सकें।























