
यूपी की योगी सरकार का आगामी बजट सत्र इस तारिख से होगा शुरू
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगामी 20 फरवरी को शुरू होगा। मिली जानकारी के मुताबिक बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा इसमें कहा गया है कि पहले दिन 20 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल दल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में अभिभाषण प्रस्तुत करेंगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट 22 फरवरी को पेश किया जाएगा। होली के उपलक्ष में सात से नौ मार्च तक सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 22 फरवरी को बजट पेश करेगी। वहीं, होली की उपलक्ष्य में 7 से 9 मार्च तक सदन की कार्रवाई नहीं होगी।





















