
दिल्ली पुलिस का 76वां स्थापना दिवस आज
गृहमंत्री अमित शाह 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को करेंगे समर्पित
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) आज दिल्ली पुलिस का स्थापना दिवस है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं इसी दिन शाह दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन को भी जनता को समर्पित करेंगे। गृह मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 फरवरी को सुबह 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अमित शाह पासपोर्ट सत्यापन की पूर्णतय ऑनलाइन सुविधा और दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को समर्पित करेंगे।























