
पंजाब CM भगवंत सिंह मान तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर
अधिकारियों के साथ तेलंगाना में बांध का कर रहे हैं निरीक्षण
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज तेलंगाना के दौरे पर हैं. इस बीच वे नई तकनीक की जानकारी लेने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तेलंगाना में बांध का निरीक्षण कर रहे हैं।
बतां दे कि पंजाब सीएममान तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम हैदराबाद पहुंचे थे। वह गजवेल और सिद्दीपेट निर्वाचन क्षेत्रों में सिंचाई और अन्य विभागों द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों का दौरा करने के लिए आज दौरा कर रहे है। सीएम मान वहां सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे और कई बांधों का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा मान जल संरक्षण सहित अन्य विकल्पों के बारे में भी जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘आज मैं पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हैदराबाद पहुंचा हूं…























