
तुर्किये-सीरिया में भूूंकप के 10 दिनों बाद भी मौत के आंकडे लगातार बढते हुए
राहत व बचाव कार्य जोरो पर
त्रासदी से 70 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता): भूूंकप के 10 दिन गुजर जाने के बाद भी तुर्किये और सीरिया में मौत का आंकडा कम होने का नाम नही ले रहा है लगातार बढते मौत के आंकडे डरा रहे है। अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की के अधिकारियों ने 35,418 और सीरियाई सरकार ने 5,800 से ज्यादा लोग मारे जाने की पुष्टि की है। दोनों देशों में अब भी राहत ओर बचाव कार्य जारी है। दोनों देशों में दुनियाभर से मदद भेजी जा रही है। भारत ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये और सीरिया की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दोनों देशों में हुई त्रासदी से 70 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि यह भूकंप यूरोप में 100 साल में आई सबसे बड़ी आपदा है।























