
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने किये पुख्ता बंदोबस्त
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) त्रिपुरा में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य में आज विधानसभा चुनाव होने हैं त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुखता बंदोबस्त कर रखे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान होना शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक होगा।





















