
देश की राजनधानी मे फिर श्रद्धा जैसा मामला, निक्की यादव मर्डर केस में अब बड़े खुलासे
हिलाकर रख देगी दिल्ली मर्डर की ये कहानी, पढिये पूरा मामला क्या है?
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) : देश की राजधानी दिल्ली मे बाबा हरिदास नगर में श्रद्धा जैसा मामला सामने आया है जहां निक्की हत्याकांड में आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में साहिल में कई राज उगले हैं। यह बात सामने आई है कि साहिल की शादी की सूचना मिलने के बाद निक्की और सालिह का झगड़ा हुआ था। साहिल ने निक्की को फोन कर घूमने के लिए बुलाया था। रास्ते में कार में ही साहिल ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सालिहल निक्की की लाश को ड्राइवर की अगली सीट पर रखकर 40 किलोमीटर तक घूमता रहा। दिल्ली पुलिस ने 26 साल के साहिल गहलोत को प्रेमिका निक्की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि साहिल ने निक्की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी।
आरोपी साहिल गहलोत दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव का रहने वाला है। साल 2018 में हरियाणा के झज्जर की रहने वाली निक्की यादव से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों उत्तम नगर में कोचिंग में साथ पढ़ते थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। सब कुछ ठीक चल रहा था। बताया जा रहा है कि दिक्कत पिछले साल से शुरू हुई, जब साहिल के परिजन उसके ऊपर शादी करने के लिए दबाव डालने लगे।बताया जा रहा है कि साहिल परिजनों की मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो गया। उसने बीती 9 फरवरी को इंगेजमेंट की। शादी की तारीख 10 फरवरी तय की गई। जैसे ही साहिल की इंगेजमेंट की खबर निक्की को लगी, उसकी इस बात को लेकर साहिल से झगड़ा हुआ। ऐसा दावा किया जा रहा है कि निक्की को फोन कर साहिल ने घूमने के लिए बुलाया। 9 दिसंबर की रात साहिल निक्की के फ्लैट पर पहुंचा और निक्की को अपनी कार में बैठाया। कार में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। निक्की, साहिल से दूसरी लडक़ी से शादी करने के लिए मना कर रही थी। साहिल ने कार के अंदर ही निक्की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कर दी। हत्या के बाद निक्की के शव को बगल वाली सीट पर रखकर 40 किलोमीटर तक दिल्ली की सडक़ों पर घुमाता रहा। इसके बाद वह शव को लेकर मित्राऊ गांव में अपने ढाबे पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि यह ढाबा काफी दिनों से बंद पड़ा था। उसने इसी ढाबे में फ्रिज में निक्की के शव को छिपा दिया था।





















