
पंजाब सीएम मान ने की घोषणा,पंजाब में तीन और टोल प्लाजा आज किये गये बंद
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता मे आई तब से हर दिन नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है और सूबे की जनता की भलाई के लिए हर एक कार्य को अंजाम तक पहुंचा रही हैँ। इसी लडी मे पंजाब में आज तीन और टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह घोषणा आज होशियारपुर के नंगल शहीद टोल प्लाजा पर पहुंचकर की. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि तीन टोल प्लाजा को आज बंद कर दिया गया है. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटा है. उन्होंने कहा कि माजरी, नांगल शहीदान और मनगढ़ टोल प्लाजा को आज बंद कर दिया गया है।























