बंदी सिखों की रिहाई पर हिंसा मामला: 2 वकीलों पर एफआईआर के विरोध में आज भी चंडीगढ़ कोर्ट मे कामकाज ठप्प
वकीलों की हड़ताल से लोग परेशान, केस प्रभावित
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बंदी सिखों की रिहाई मामले में बीते दिनों 8 फरवरी हो हुई हिंसा में चंडीगढ़ जिला अदालत के 2 वकीलों को भी आरोपी बनाया गया है। । जिससे आम जनता को भारी परेशानियेां का सामना करना पड रहा है।
जहां एक ओर वकीलों ने हड़ताल (वर्क सस्पेंड) की हुई है, वही इसका सीधा असर वहां आने वाले लोगों और केसो पर पड़ रहा है। एक आंकड़े के अनुसार अदालत में रोजाना करीब छोटे-बड़े 5000 केस की सुनवाई होती है। वकीलों की हड़ताल की वजह से इन केसो की सुनवाई नहीं हो रही है और इनमें आगे की तारीख पड़ रही है। वहीं अदालत में आने वाले लोगों को भी इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला बार एसोसिएशन का कहना है कि 8 फरवरी को हिंसक घटना वाले समय एडवोकेट अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के साथ बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे को लेकर मीटिंग में थे। चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने यह दावा करते हुए चंडीगढ़ पुलिस पर दो वकीलों को गैरकानूनी ढंग से झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हुए हैं।