
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा इस तारिख को सार्वजनिक अवकाश घोषित
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। चंडीगढ़ में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
बतां दे कि हिन्दुओं का एक बड़ा धार्मिक पर्व है महाशिवरात्रि। इस त्योहार को भगवान शिवजी के प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है. वहीं ये भी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था. इन सभी वजहों से हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व बताया गया है। इस दिन शिव में श्रद्धा रखने वाले लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. हर साल महाशिवरात्र िका त्योहार फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस बार महाशिवरात्र ि18 फरवरी को है।
























