
पाकिस्तान ने दो भारतीय कैदियों को किया रिहा, अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते पहुंचें वतन
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) पाकिस्तान सरकार ने दो भारतीय कैदियों को रिहा किया जो अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन पहुंचें।उनमें से एक ने अपना नाम राजू बताया है जो एम.पी. का रहने वाला है जिसे पाकिस्तान सरकार ने 5 से 6 साल की सजा सुनाई थी और सजा पूरी करके आज भारत लौटा है। उन्होंने बताया कि दूसरे का नाम जे गमेराराम है जो राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है जो 27 महीने की सजा पूरी करने के बाद आज वह अपने वतन भारत पहुंचा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पता चला कि गमेराराम का कहना है कि वह गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था। आज पाकिस्तान सरकार द्वारा रिहा करने के बाद वह अपने वतन लौट आया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर आज उन्हें अमृतसर के रेडक्रॉस भवन में रखा जाएगा। दूसरे व्यक्ति राजू ने बताया कि वह भी गलती से तार पार करके चला गया था तो उसे 6 वर्ष की सजा हुई और आज वह बाद अपने वतन लौटा हूं।























