
न्यूजीलैंड में भूकंप के चार भीषण झटके, सुनामी के डर से घर छोड़कर भागे लोग
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
चंडीगढ़, 15 फरवरी (विश्ववार्ता)न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किमी दूर था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई जिससे लोग दहशत में आ गए और तटीय इलाकों में बसे लोग घर छोड़कर ऊंचाई वाले स्थानों पर भाग गए। इस दौरान शुक्रवार सुबह देश के तोकोमारु तट पर समुद्र में तेज लहरें भी देखी गईं।
भूकंप की वजह से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। न्यूजीलैंड की आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।





















