
इस वक्त की बडी खबर
बीबीसी के दिल्ली-मुंबई स्थित दफ्तर पर इनकम टैक्स की छापेमारी
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी चल रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयकर विभाग की टीम अभी भी बीबीसी ऑफिस में है और छापेमारी की प्रक्रिया जारी है। बीबीसी के खिलाफ इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई में बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे किया जा रहा है। पिछले दिनों बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर एक डाक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसको लेकर देश में विवाद की स्थिति बनी थी। इस पर राजनीति भी हुई थी























