
चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सिख बंदियों हिंसा मामला: जिला अदालत के वकील आज भी हड़ताल पर
अदालतों में कामकाज ठप होने से लोग परेशान
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) : चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर हिंसा मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले मे आज जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल है जिससे लोगो मे खास परेशानी देखी जा रही है। जिला अदालत में कल भी कामकाज ठप्प होने से लोग परेशान दिखाई दिये।
बता दें कि चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी जिसमें एडवोकेट अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला का नाम भी शामिल है। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की मांग है कि एफआईआर में दर्ज दोनों वकीलों के नाम हटाए जाए। (डीबीए) के प्रधान शंकर गुप्ता ने कहा कि जिस दिन हिंसा हुई थी उस दिन दोनों वकील कोर्ट परिसर में थे। पुलिस ने उनका नाम एफआईआर में गलत दर्ज किया है। उन्होने पंजाब हरियाणा की बार एसोसिएशन से भी समर्थन की मांग की है।























