
हरियाणा मे विजिलेेंस ब्युरो की बडी कार्रवाई, प्रिंसिपल को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) : हरियाणा मे विजिलेंस ब्यूरो हरियाणा ने बडी कार्रवाई करते हुए भिवानी आईटीआईमें छापेमारी कर 12 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में आईटीआई के प्रिंसिपल अनिल कुमार यादव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों से नौकरी में बने रहने के लिए प्रति माह प्रति कर्मचारी 2 हजार रुपये की उगाही करता था। उगाही से तंग कर्मचारियों ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत देकर इसे रंगे हाथों पकड़वाया है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर अजीत गिल ने बताया कि प्रिंसिपल से 12 हजार रुपये की राशि पकड़ी गई है।























