
शादी मे 3 साल का बेटा अगस्तय भी होगा शामिल
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर से कल शादी करने जा रहे हैं। फंक्शन आज से उदयपुर में शुरू हो चुका है। यह अगले दो दिन तक चलेगा। 14 तारीख यानी वैलेंटाइन डे को शादी होगी। इससे पहले दोनों ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि इस बार वे पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी करेंगे। फंक्शन रैफल्स होटल में होंगे। बता दें कि उनका दो साल का बेटा अगस्त्या भी है। हार्दिक और नताशा की उदयपुर में हो रही दोबारा शादी में उनका 3 साल का बेटा अगस्तय भी शामिल होगा. कपल की शादी 14 फरवरी को वैलेंटाइंस के दिन होगी.
चार दिन तक उदयपुर में चलने वाले वेडिंग फंक्शन के लिए हार्दिक पांड्या अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. सभी उदयपुर के लिए रवाना हो चुके है।























