
पहाडो मे बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा मे ठंडी हवाओं ने आम जन जीवन किया अस्त व्यस्त
इस तारीख से बदलेगा मौसम
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) : पहाडों मे लगातार बर्फबारी के समूचे उत्तर भारत मे ठंडी हवाओं ने आम जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया है जिसमे पंजाब और हरियाणा राज्य प्रभावित हुए है। सुबह से लेकर रात तक लगतार दो दिनो से ठंडी हवाओं ने मौसम मे ठंड को बढा दिया है। पंजाब में 1-2 दिनों से लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। सर्द हवाओं से रातें भी सर्द होने लगी हैं, वहीं दिन में धूप खिली हुई है। इससे पहले लगातार धूप निकलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी और दिन में गर्मी का एहसास होने गया है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 17 फरवरी को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के साथ लगते पड़ोसी राज्यों में भी कम से कम न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 13 से 15 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।























