
एयरो इंडिया के 14वें एडिशन की शुरुआत
आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी-PM नरेन्द्र मोदी
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत की सबसे बड़ी एरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी, ‘एरो इंडिया’ का 14वां संस्करण शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस शो का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि ‘एरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है. उन्होंने कहा, ‘एरो इंडिया’ आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है। भारत आज न केवल एक बाजार है बल्कि कई देशों के लिए संभावित रक्षा साझेदार भी है.
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का ‘नया भारत’ न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही उसकी मेहनत में कोई कमी आएगी। एयरो इंडिया के 14वें एडिशन कार्यक्रम में 80 से ज्यादा देश भाग लेंगे। शो 35 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में आयोजित की गई है। जिसमें 32 देशों के रक्षा मंत्री शामिल होंगे।























