
चंडीगढ मे शादी समारोह में गिरा टेंट, डीजीपी और कई मेहमान घायल
डीजीपी की पत्नी पीजीआई मे भर्ती
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ मे एक शादी समारोह मेें चंडीगढ डीजीपी समेत कई मेहमानों पर टेंट गिरने से हडकंप मच गया। जिसमे कई मेहमान घायल हो गये। इसमें डीजीपी और उनकी पत्नी को चोटें आईं, पुलिसकर्मी तत्काल दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसा तेज हवा के कारण हुआ।
जानकारी के लिए बतां दे कि सेक्टर-3 के थाना प्रभारी सुखदीप सिंह की बेटी की शादी थी। लेक क्लब पर शादी समारोह का आयोजन किया गया था। टेंट से लेकर कैटरिंग की व्यवस्था बाहर से ही की गई थी। लेक क्लब रेस्टोरेंट के सामने टेंट लगाया गया था। रविवार को काफी तेज हवा चल रही थी।
हादसे के बाद डीजीपी समेत उनकी पत्नी और DSP को तुरंत पीजीआई रैफर कर दिया गया। यहां ट्रामा सेंटर में डीजीपी व उनकी पत्नी का इलाज चला। डीजीपी के सिर में 12 टांके आए और उनकी पत्नी मालविका के भी 4 टांके लगे हैं। बाद में दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं DSP गुरमुख सिंह के सिर, कंधे और पीठ में चोटें आई।























