
मौत की तबाही झेल रहा तुर्की मे फिर आया भूकंप
लोगो मे मची चीख पुकार
तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मौत का आंकडा 33 हजार के पार पहुंचा
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) पिछले भूकंप की तबाही के निशान अभी मिटे नहीं हैं कि तुर्की में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिससे लोगो मे चीख पुकार मच गई। तुर्किये के दक्षिणी शहर कहारनमारस में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जो पहले 7.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र था। पिछले सोमवार को आए भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक कहरामनमरास शहर से 24 किलोमीटर दक्षिण में रविवार को आए भूकंप की गहराई जमीन से 15.7 किमी नीचे थी। भूकंप रात को 12 बजकर तीन मिनट पर आया। अधिकारियों ने कहा कि पिछले सोमवार को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 33,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों घायल हुए हैं।























