
PM मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे एशिया के सबसे बड़े एयरो शो ‘एयरो इंडिया 2023’ का उद्घाटन
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु के येलहनका स्थित वायुसेना स्टेशन में ‘एयरो इंडिया 2023’ के 14वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो डिजाइन नेतृत्व में देश की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा अंतरिक्ष और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करेगा।
इसके अलावा, यह लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए)-तेजस, एचटीटी-40, डॉर्नियर लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच), लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) जैसे स्वदेशी हवाई प्लेटफार्मो के निर्यात को भी बढ़ावा देगा। बेंगलुरु स्थित अमेरिकी दूतावास की प्रभारी अधिकारी एलिजाबेथ जोंस ने कहा कि इस प्रमुख एयर शो के इतिहास में उनके देश का प्रतिनिधिमंडल अब तक का सबसे बड़ा होगा





















