
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने जारी किये निर्देश स्कूली बच्चो को लौटाने होगें टेैबलेट
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने आज जारी एक निर्देश मे कहा है कि हरियाणा के राजकीय विद्यालयों से पासआउट होने जा रहे 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पहले टैबलेट चार्जर, डेटा सिम कार्ड सहित स्कूल में जमा कराने होगें। अगर ये समान स्कूल में नहीं जमा हुआ तो विद्यार्थी को रोल नंबर नहीं मिलेगा। यह सूचना हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने जारी कर दी है। बहरहाल, हरियाणा शिक्षा निदेशालय से इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि इन सभी टैबलेट और डेटा सिम कार्ड को संबंधित प्रभारियों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षित ढंग लाइब्रेरी में रखने की व्यवस्था करें।
बता दें कि राज्य के राजकीय स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा ई-लर्निंग की सुविधा देने के तहत टैबलेट वितरण का कार्यक्रम 2022-2023 शैक्षणिक सत्र में चलाया गया था। जहां हाई स्कूल में अध्ययनरत 10वीं के कई विद्यार्थी पासआउट होने के बाद विद्यालयों में जाने वाले हैं। वहीं, वार्षिक परीक्षा पास करने के उपरांत 12वीं के विद्यार्थी विद्यालय से पास आउट होने के बाद दूसरे शिक्षण संस्थानों में जाएंगे।





















