
पंजाब के इस जिले मे व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हडकंप
इलाके मे दहशत का माहौल
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर शहर के थाना मकसूदा के अधीन आते गांव अमानत पुर में आज एक व्यक्ति की लाश मिलने से हडकंप मच गया जिससे पूरे इलाके मे दहशत का माहौल पैदा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शायद इस व्यक्ति की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के खेतों की मोटर पर एक लाश मिली है। आसपास के लोगों का आरोप है कि यह नौजवान नशे की ओवरडोज से मरा है। उन्होंने आगे बताया कि यहां अक्सर गाडिय़ां लगाकर लोग नशा करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार लाश की बाजू नीले रंग की हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।





















