
दिल्ली मेयर चुनाव का प्रस्ताव पर फिर तारीख पर तारीख!
इस तारिख को फिर होगी दिल्ली नगर निगम की बैठक
एलजी ने लगाई मुहर
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के 6 सदस्यों, मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव की तारीख दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निर्धारित कर दी है. सक्सेना ने 16 फरवरी को स्थगित बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।पिछले तीन बार से दिल्ली के मेयर के चुनाव में सिविक सेंटर में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के बीच जमकर हंगामा हुआ और मेयर नहीं चुना जा सका। अब देखना होगा कि 16 फरवरी को चौथी बार में दिल्ली को नया मेयर मिल पाता है या नहीं।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में एमसीडी सदन की अब तक तीन बैठकें मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) को मताधिकार देने के फैसले को लेकर हंगामे के बीच महापौर, उपमहापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के चयन के बिना स्थगित हो चुकी हैं। नगर निकाय के दिसंबर में चुनाव के बाद सदन की बैठक पहले छह जनवरी को बुलाई गई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच तीखी बहस के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।





















