
केंद्र सरकार ने 13 राज्यों के राज्यपाल और उप राज्यपाल बदले
रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने
पढि़ए पूरी खबर
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार ने आज 13 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले हैं। शिवाजी पर बयान देकर विवादों में घिरे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल थे। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. जिसमें लद्दाख के उप राज्यपाल के पद से राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।























