
दिल्ली स्पेशल फोर्स के हाथ लगा खालिस्तानी संदिग्ध
बन्नाखेड़ा क्षेत्र में मचा हडक़ंप
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली स्पेशल फोर्स के हाथ ग्राम वैतखेड़ी में खालिस्तानी संदिग्ध पकडा गया है युवक के पकड़े जाने से बन्नाखेड़ा क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। गूलरभोज कोपा कृपाली निवासी जगजीत सिंह जग्गा लूट और हत्या के मामले में पूर्व में हल्द्वानी जेल में बंद था जिस से मिलने के लिए पर्मपाल सिंह पम्मा मिलने के लिए जाता था। दिल्ली स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह दुग्गल ने 8 पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाली में आमद दर्ज कराते हुए स्थानीय पुलिस की मदद से सुबह तडक़े ग्राम बेतखेड़ी से पम्मा को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली स्पेशल सेल की जांच पड़ताल के बाद पता चला कि खालिस्तानी जग्गा तथा बिहार निवासी नौशाद पाकिस्तानी सहित अन्य गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
जानकारी अनुसार पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान जग्गा पैरोल पर आया था लेकिन पैरोल पूरा होने के बाद यह जेल वापस नहीं पहुंचा। पुलिस ने शक के आधार पर पम्मा को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है स्थानीय पुलिस भी स्पेशल सेल के साथ दिल्ली रवाना हुई है।दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस जग्गा को अपने साथ लेकर आई थी इसी के आधार पर पम्मा को पकड़ कर अपने साथ दिल्ली ले गई है।सूचना मिलने पर एएसपी अभय सिंह सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी एसएसआई विक्रम सिंह धामी वन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी सहित पम्मा से पूछताछ के दौरान मौजूद रहे।























