
चंडीगढ़ में अध्यापको का धरना आज 11 वें दिन मे प्रवेश
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में प्राइवेट सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सेंट्रल सर्विस रुल्स की मांग लगातार जारी है। आज 11वें दिन लगातार शहर में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऐलान के बावजूद प्रशासन सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों में सेंट्रल सर्विस रुल्स पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका है। बता दें कि बीते 1 फरवरी से इन कॉलेजों की टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की जॉइंट एक्शन कमेटी रोष प्रदर्शन पर उतरी हुई है। टीचर्स यूनियन के प्रेसिडेंट सुमित गोखलानी ने कहा कि सेंट्रल सर्विस रुल्स उनका अधिकार है और वह प्रशासन से लेकर रहेंगे। उनका यह प्रदर्शन मांगे न माने जाने की स्थिति में और उग्र होगा। कमेटी का कहना है कि 19 फरवरी को सीनेट की मीटिंग के दौरान प्रदर्शनकारी टीचर्स पंजाब यूनिवर्सिटी कूच करते हुए अपनी मांगों को रखेंगे।





















