
पंजाब मे फिर एक और घर नशे ने उजाडा,ओवरडोज से लडक़ी की मौत
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) आज नशे का प्रकोप समाज मे जिस तेजी से बढ रहा है उससे आने वाली पीढी के लिए खतरा पैदा कर दिया है हर दिन कोई न कोई परिवार नशे की भेंट चढ जाता है। बंठिडा मे नशे की ओवरडोज ने एक लडकी जान ले ली। उसका शव सिरसा रेलवे लाइन पर रेलवे फाटक के नजदीक बरामद हुआ है। उक्त युवती चिट्टा बेचने के आरोपों में जेल में बंद थी व कुछ ही दिन पहले जमानत पर बाहर आई थी। पड़ताल के दौरान पता चला कि इससे पहले भी लडक़ी चिट्टे के संबंध में कैनाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई थी और जेल भी जा चुकी है। वह पिछले दिनों ही जमानत पर बाहर आई थी। लडक़ी की शिनाख्त कुलविंद्र (22) निवासी बठिंडा के तौर पर हुई। पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने लडक़ी के शव को बठिंडा अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। थाना जी.आर.पी. की ओर से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।





















